{"_id":"6138fb8f8ebc3e2c206c272f","slug":"crime-etawah-news-knp65100115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गए जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर (इटावा)। यहां के एक गांव में सोमवार की रात 16 वर्षीय किशोरी को तीन लोगों ने एक बगिया में ले जाकर दुष्कर्म किया था। बुधवार की सुबह पुलिस ने लुधियानी चौराहे के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि सोमवार की रात उसकी 16 वर्षीय बेटी ने आरोपी रवि प्रकाश उर्फ सोनू दुबे, अरुण तिवारी व पुनीत के कहने पर परिजनों को दूध में नशीला पदार्थ दे दिया था। इसके बाद तीनों आरोपी बेटी को अपने साथ ले गए। मंगलवार को सुबह घर लौटने पर बेटी ने बताया कि तीनों लोगों ने एक बगिया में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। बुधवार की सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने लुधियानी चौराहे के पास से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी रवि प्रकाश, अरुण व पुनीत को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।