{"_id":"5e39bfee8ebc3ee5da516b47","slug":"crime-etawah-etawha-news-knp5425475148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से चुराई डीसीएम पकड़ी, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से चुराई डीसीएम पकड़ी, युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। चौबिया थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह दिल्ली से चुराई गई डीसीएम समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डीसीएम को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पहले बैरियर तोड़ा और फिर पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने कर्री मार्ग पर घेरकर उसे पकड़ लिया।
मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम को खबर मिली थी कि दिल्ली से चोरी करके एक डीसीएम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आ रही है। इस सूचना पर एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह के निर्देशन में चौबिया थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम यादव ने तत्परता से चौपला कट पर बैरियर लगा दिया और चेकिंग करने लगे।
इसी बीच तेज रफ्तार डीसीएम आती दिखी। पुलिस ने उसके चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने बैरियर को टक्कर मारते हुए गाड़ी भगा दी। पुलिस ने पीछा करके डीसीएम को रोकने की कोशिश की तो चालक ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर पुलिस को डीसीएम का पीछा करते हुए बरालोकपुर गांव के लोगों ने देखा तो अचकचा गए। सबके मन में सवाल रहा कि आखिर किस वजह से पुलिस इस गाड़ी का पीछा कर रही है। कर्री पुलिस चौकी के पास मिट्टी से भरे हुए ड्रम से टकराने पर डीसीएम की रफ्तार कम हो गई। तभी पुलिस ने किसी तरह घेरकर डीसीएम को पकड़ लिया और मैनपुरी जिले के करहल थाना के मनिहारन गांव निवासी राजा पुत्र शकील को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में डीसीएम चालक ने कबूल किया कि गत सोमवार रात करीब एक बजे उसने डीसीएम को दिल्ली के फतेहपुरी थाना क्षेत्र के राधामोहन हाईवे जौनापुर से चोरी किया था। पुलिस ने चालक राजा के खिलाफ वाहन चोरी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि डीसीएम में कुछ भरा हुआ नहीं था।