फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime etawah

विरोधियों को फंसाने की साजिश में सराफा व्यवसायी गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime etawah
पुलिस की गिरफ्त में अर्बन स्टाइल छपा स्वेटर पहने केतन सोनी, बीच में उसका दोस्त कपिल और उसके बगल मे? - फोटो : ETAWHA
इटावा। विरोधियों को फंसाने की साजिश में पुलिस ने लखना के सराफा व्यवसायी केतन सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने ड्राइवर और दोस्त की मदद से खुद को गोली मरवाई थी। पुलिस ने ड्राइवर और दोस्त को भी दबोच लिया है। आरोपियों के पास से पिस्टल, तमंचा और कार बरामद की गई है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र में हाईवे के पास 27 जनवरी को लखना के पुरावली दरवाजा निवासी सराफा व्यवसायी केतन सोनी को गोली लग गई थी। उस समय केतन कार से जा रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया था कि बाइक सवार दो लोगों ने उस पर हमला किया है। केतन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बकेवर थाने में केतन ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। घटना के पांचवें दिन शुक्रवार को एसएसपी आकाश तोमर ने मामले का खुलासा कर दिया। एसएसपी ने पत्रकारों को बताया कि केतन ने विरोधियों को फंसाने के लिए साजिश रची थी। नवंबर में केतन के पिता को नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजा गया था। लड़की के घर वालों को फंसाने के लिए केवल ने साजिश रची।
विज्ञापन

27 जनवरी को केतन ने अपने कार चालक अस्तपुरा गांव निवासी नवीन कठेरिया से खुद पर फायर करवाया। उसके साथ केतन का दोस्त कपिल उर्फ आकाश पुत्र दिनेश त्रिपाठी निवासी मुड़ैनाकला खुर्द भी था। हमला कराने के बाद केतन ने दोनों को भगा दिया था। एसएसपी ने बताया कि केतन के शरीर से गोली सिर्फ टच हुई थी। जांच में शरीर पर गोली धंसने का कोई निशान नहीं मिला था। गन पाउडर के कण मिले थे। इससे साफ हुआ कि फायर करीब से किया गया था। इसी शक के आधार पर जांच की तो खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ भरथना आलोक प्रसाद की अगुवाई में एसओजी और बकेवर थाना पुलिस ने शुक्रवार को भरथना ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग करते समय तीनों को सफेद कार में दबोच लिया। उनके पास से अवैध देसी पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद हुए। खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने 25 हजार रुपये इनाम दिए जाने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed