फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime etawah

बाइक चोरों को छोड़ने पर थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज निलंबित

Wed, 22 Jan 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime etawah
इटावा। वाहन चोरों को पकड़ने के बाद छोड़ देने पर एसएसपी ने बकेवर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला और लखना चौकी इंचार्ज गणेश गुप्ता को निलंबित कर दिया। उधर, छोड़े गए तीन बदमाशों में दो तथा उनके साथ एक अन्य को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

लखना चौकी इंचार्ज गणेश गुप्ता ने बीती छह जनवरी को चेकिंग के दौरान अपाचे बाइक पर सवार नगला जोर, चकरनगर निवासी शिवराज सिंह और पिंटू तथा असदपुरा, लवेदी के राहुल को पकड़ा था। ये लोग बाइक के कागजात नहीं दिखा सके तो सात जनवरी को बकेवर पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि बकेवर थाना निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला व लखना चौकी इंचार्ज गणेश गुप्ता ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराए बगैर पकड़े गए तीनों लोगों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। यह मामला भरथना सीओ के समक्ष आया तो जांच की गई। पता चला कि अपाचे बाइक भवानीपुरा जसवंतनगर स्थित राधिका पेट्रोल पंप से चोरी की गई थी। इसकी जसवंतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

सीओ भरथना ने एसएसपी आकाश तोमर को दोनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट दी। एसएसपी ने एएसपी ग्रामीण ओमवीर से जांच कराई। एएसपी ने दोनों पुलिस अधिकारियों पर लगाए गए अनुशासनहीनता, उदासीनता, कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, स्वेच्छाचारिता के आरोपों की पुष्टि की। इसके बाद एसएसपी ने निलंबन की कार्रवाई की। जसवंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि अपाचे बाइक चोरी होने के आरोप में शिवराज सिंह और राहुल तथा अजीतमल थाना क्षेत्र, औरैया के बाबरपुर गांव निवासी सुनील पुत्र जनेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed