{"_id":"630281cfedf8c11f7156a37d","slug":"crime-etawah-etawah-news-up-news-saifai-medical-univarcity-etawah-news-knp7139189181","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : हॉस्टल में लटका मिला एमबीबीएस छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : हॉस्टल में लटका मिला एमबीबीएस छात्र का शव
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर स्थित हास्टल के कमरे में शनिवार रात एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। छात्र की मां ने हत्या का आरोप लगाया है और विवि प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।
गोरखपुर के थाना गोरखनाथ क्षेत्र की ज्ञानपुरम कॉलोनी निवासी शिवजी गुप्ता के बेटे हिमांशु गुप्ता (19) ने फरवरी में आयुर्विज्ञान विवि के एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। प्रथम वर्ष के छात्र हिमांशु कैंपस में ही शाक्य मुनि हॉस्टल के कमरा नंबर 209 में रहते थे। शनिवार रात आठ बजे हिमांशु खाना खाने के लिए कमरे से नहीं निकले तो साथियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर छात्रों ने सुरक्षा गार्ड को जानकारी दी। इस पर सुरक्षा गार्ड दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो हिमांशु का शव पंखे के कुंडे में चादर से बने फंदे पर लटक रहा था।
प्राथमिक जांच में पुलिस को मौत का स्पष्ट कारण नहीं मिला है। कमरे में तलाशी के दौरान सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस साथी छात्रों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
इधर, हिमांशु की मां डॉ. सरिता गुप्ता ने आरोप लगाया कि बेटा सुसाइड नहीं कर सकता है, उसकी हत्या की गई है। शरीर पर चोटों के निशान हैं। रक्षाबंधन पर बेटा घर आया था तब सब ठीक था। 16 अगस्त को बेटा कॉलेज लौट आया। कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। कहा कि कैंपस में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। इस वजह से सच पता नहीं चल पा रहा है।
एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इटावा के सैफई विवि में छात्र का शव मिलने का मामला .... मृतक की मां डॉक्टर सरिता गुप्ता। संवाद- फोटो : ETAWAH

इटावा के सैफई विवि में छात्र का शव मिलने का मामला .... हिमांशु गुप्ता,फाइल फोटो। संवाद- फोटो : ETAWAH