{"_id":"636419910adee93a0d3b80cc","slug":"crime-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp726424832","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में बेड पर पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में बेड पर पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन
जसवंतनगर। एक युवक का शव कमरे के बेड पर पड़ा मिला। पुलिस जांच में जुट गई है। युवक के साथ चार-पांच दिन पहले मारपीट की गई थी।
जसवंतनगर के पाठकपुरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह यादव (45) पुश्तैनी मकान छोड़कर छिमारा मार्ग पर स्थित किराये के मकान में रह रहे थे। बुधवार शाम वे अपने घर में सो रहे थे। बेटा कृष्णा जब उन्हें उठाने गया तो वे बोले नहीं। पास जाकर देखा तो सकपका गया।
इसके बाद अन्य परिजन पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर सीओ जसवंतनगर अतुल प्रधान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
सीओ ने बताया कि जितेंद्र का भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। चार-पांच दिन पहले गांव में उसके साथ मारपीट भी की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।