फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news,up news

ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर हमला बोल फाड़ी वर्दी

Fri, 04 Nov 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news,up news
सैफई (इटावा)। वन विभाग की जमीन पर कब्जा रोकने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। दरोगा और सिपाही को पीटकर उनकी वर्दी फाड़ दी। दरोगा की तहरीर पर सैफई थाने में 12 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

वन विभाग के सैफई और बसरेहर रेंज प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे सिपाही सचिन कुमार के साथ वे बरौली वन ब्लॉक के गांव नगला बहादुर गए थे। यहां मृत पौधों को बदल कर उनकी जगह नए पौधे लगाने थे।
विज्ञापन

नगला बहादुर गांव निवासी आशीष कुमार, विजेंद्र सिंह, निर्मल चंद्र, अखिलेश, समरथ सिंह, सुबोध, अभिषेक सिंह, लऊआ सिंह, गिरीश सिंह, प्रमोद, आदेश सिंह और राकेश सिंह सहित 15 अज्ञात लोग असलहा लेकर पहुंचे। ये लोग वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोकने पर सभी ने मारपीट कर वर्दी फाड़ दी और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। हमले की सूचना डीएफओ अतुल कांत शुक्ला, वन रेंजर अमित कुमार, सैफई सीओ नागेंद्र चौबे और थाना प्रभारी रमेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी लोग भाग गए। सैफई थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि वन विभाग के दरोगा की तहरीर पर नगला बहादुर गांव के 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed