{"_id":"5f9c55528ebc3e9bf00e1295","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp591504735","type":"story","status":"publish","title_hn":"216 बकाएदारों के काटे कनेक्शन, 6 एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
216 बकाएदारों के काटे कनेक्शन, 6 एफआईआर
विज्ञापन
इटावा। विद्युत बिल बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ शुक्रवार को शहर में 199 और महेवा ब्लॉक में 17 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। बिजली चोरी करने में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
एसडीओ प्रथम विवेक कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में 69 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। 5.4 लाख रुपये की वसूली की गई। एसडीओ द्वितीय लव कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने 69 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। 8.3 लाख रुपये की वसूली हुई। एसडीओ तृतीय सचिन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान 61 बकायेदारों के कनेक्शन काटने के बाद 3.54 लाख रुपये वसूले गए।
अवर अभियंता महेवा शशिकांत ने बताया कि महेवा ब्लॉक के निवाड़ीकला में 17 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए, जबकि दो गांवों में बिजली चोरी में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।