फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

सचिवालय में नौकरी का झांसा देकर इंजीनियरों ने ठगे दो लाख

Sun, 18 Oct 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा देकर नौकरी के इंतजार में बैठे युवक से जालसाज के साथ मिलकर सिंचाई विभाग के दो इंजीनियरों ने दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित रुपये वापस दिलाने के लिए दो साल से थाने के चक्कर काटता रहा था। आखिरकार उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पोस्तीखाना निवासी शाह आलम ने बताया कि 2018 में एमएससी पास करने के बाद उसने यूपीएससी की परीक्षा दी। अगस्त 2018 में वह कानपुर से इटावा आ रहा था। ट्रेन में उसकी मुलाकात भरथना निवासी चित्रांग वर्मा से हुई। चित्रांग ने खुद को सिंचाई विभाग का बाबू बताकर उसकी नौकरी लगवाने का आश्वास दिया। उसने शाह आलम की मुलाकात सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अंकित कुमार और प्रशासनिक अधिकारी रामऔतार से उनके कार्यालय में करवाई। दोनों ने उससे नौकरी के लिए दो लाख रुपये की मांग की। सरकारी अफसरों पर भरोसा करके शाह आलम ने उन्हें दो लाख रुपये दे दिए। कई महीनों तक नौकरी नहीं मिली तो उसने रुपये वापस मांगना शुुरू किया। इसी बीच शाह आलम की बहन कैंसर से पीड़ित हो गई। उसके इलाज के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी तो शाह आलम सरकारी अफसरों के पास पहुंचा। आरोप है कि रुपये वापस देने की बजाय उसे पीटकर भगा दिया गया। तभी से वह रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए थाने के चक्कर काट रहा था। कार्रवाई न होते देख उसने कोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed