{"_id":"5f89e76b8ebc3e9bc202c479","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp58892648","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी से सीज 25 वाहन गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कस्टडी से सीज 25 वाहन गायब
विज्ञापन
इटावा। खनन व परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सीज किए 105 वाहनों में 25 वाहन गायब हो गए हैं। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि गायब वाहनों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी इलाके में उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ के नेतृत्व में मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान में परिवहन व खनन विभाग द्वारा मौरंग, गिट्टी व डस्ट भरे 105 वाहनों को सीज किया गया था। जो वाहन जहां मिला उसे वहीं टायर की हवा निकाल कर सीज किया गया था। लगभग दो किलोमीटर क्षेत्र में खड़े इन 105 वाहनों में से बुधवार की रात कुछ लोगों ने पुलिस धता बताकर 25 वाहन गायब कर दिए। सुबह थाना पुलिस को जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने इन वाहनों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं लग सका। वहीं देर शाम खनन अधिकारी वहां पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
थाना प्रभारी जीवराम यादव ने बताया कि भागी हुईं गाड़ियों में से तीन को थाना पुलिस वापस पकड़ कर ले आई है। जिन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा गायब वाहनों को बरामद कर उन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देर शाम खनन अधिकारी बृजबिहारी प्रसाद मौके पर पहुंचेंगे।