{"_id":"5f7cab1a8ebc3e9b7c13b2e3","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp586909353","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार रुपये का ईनामी अपराधी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार रुपये का ईनामी अपराधी दबोचा
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी को तहसील भवन के सामने कचोरा मोड़ के पास से सोमवार देर शाम दबोचा है। उस पर जसवंतनगर और बढ़पुरा थाने में लूट व नशीला पदार्थ रखने के तीन मामले दर्ज हैं।
कोतवाली प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि तहसील भवन के सामने कचोरा मोड़ पर खोखे के समीप एक इनामी बदमाश खड़ा है। इस पर सिटी इंचार्ज उप निरीक्षक सनत कुमार ने पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। उन्होंने बदमाश को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। उसने अपना नाम अतुल मिश्रा पुत्र लालजी मिश्रा निवासी पुरबिया टोला थाना कोतवाली सदर बताया। बाद में जानकारी करने पर उसके खिलाफ लूट आदि के अनेक केस जानकारी में आए हैं।
जसवंतनगर थाने से पूर्व लूट के दो मामले उस पर बढ़पुरा थाने में दर्ज हैं। लूट के ही दो मामले तथा नशीला पदार्थ रखने का एक मामला उसके विरुद्ध कोतवाली सदर में दर्ज हैं। काफी समय से फरार चल रहे अतुल पर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने अतुल मिश्रा को गिरफ्तार कर चालान करते हुए जेल भेजा है।