फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

मकान से जेवरात व नकदी चुराए

Tue, 06 Oct 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र के घटिया अजमत अली में रविवार रात बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने जेवरात और नकदी पार कर दी। गृहस्वामी ने वारदात में किसी परिचित की संलिप्त होने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के घटिया अजमत अली निवासी शरद सैनी कार्यक्रमों में फूल-माला आदि की सजावट का काम करता है। उसने बताया कि रविवार शाम लगभग पांच बजे वह अपनी पत्नी रजनी व बच्चों के साथ ससुराल चला गया, उसे सोमवार सुबह लौटना था। सोमवार सुबह उसके पड़ोसियों ने उसे फोन पर उसके घर में चोरी हो जाने की घटना की जानकारी दी। शरद घर पहुंचा तो उसके मुख्य द्वार का तोड़ा गया ताला बगल में खिड़की पर रखा मिला और कुंडी बाहर से बंद थी। अंदर गया तो टीवी व पंखा चल रहा था और कमरे में अलमारी खुली व कपड़े, सामान आदि बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

पीड़ित ने नौरंगाबाद पुलिस चौकी में तहरीर दी। इसमें सात हजार रुपये नकद, दो जोड़ी झुमकी, गले का हार, दो नथुनी, एक अंगूठी, 500 ग्राम पायल आदि चोरी जाने का जिक्र है। साथ किसी परिचित के होने की आशंका जताई है। कुछ पड़ोसियों ने मौके पर बताया कि चोर उनके भी घर की बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed