फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

जर्जर मकान की छत गिरने से दबकर मजदूर की मौत

Sun, 04 Oct 2020 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के निकट स्थित खिड़किया मोहल्ले में शनिवार दोपहर तम्बाकू व्यापारी के पुराने जर्जर मकान की छत गिर गई। मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने तम्बाकू व्यापारी पर जर्जर घर में जबरन काम करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला अजीत निवासी विनोद कुमार जाटव (45) ठेके पर काम लेकर बिल्डिंग आदि तोड़ने का काम करते थे। शनिवार सुबह वह इटावा रोडवेज बस स्टैंड के निकट खिड़किया रतन चंदेला मोहल्ले में तम्बाकू व्यापारी सोने लाल के यहां काम के सिलसिले में आया हुआ था। दोपहर करीब 12 बजे जब वह मकान की छत पर चढ़कर साइट देख रहा था तभी अचानक मकान की छत गिर पड़ी। छत के साथ ही विनोद भी नीचे गिरकर मलबे में दब गया। मकान मालिक व पड़ोसी मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे मजदूर विनोद कुमार को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय विनोद ने रास्ते में मौत हो गई। हादसे की सूचना जैसे ही विनोद की परिजनों को हुई तो रोते-बिलखते हुए परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक विनोद के बड़े पुत्र अक्षय कुमार ने बताया कि वह चार भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा है। उसके पिता मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। इस हादसे से मां सरिता देवी, छोटे भाई रिषी, मोहित, देवराज व बहन ज्योति, करिश्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। अक्षय का आरोप है कि तम्बाकू व्यापारी उसके पिता को काम कराने के लिए जबरन ले गए थे, तभी यह हादसा हो गया। उसने थाना पुलिस को तम्बाकू व्यापारी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed