फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया किसान की हत्या का आरोपी

Sun, 09 Aug 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
बकेवर (इटावा)। भरथना मार्ग पर सती मंदिर के पास मुठभेड़ में पुलिस ने किसान जगमोहन की हत्या के एक आरोपी को दबोचा लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस का दावा है कि किसान की हत्या उसी के दोनों बेटों ने इसी के साथ मिलकर की है। इसके लिए इसे 50 हजार रुपये का लालच भी दिया था। दोनों बेटे किसान के पैसों को बर्बाद करने के रवैये से नाराज थे। दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि बकेवर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छह अगस्त को घुघसीना गांव के पास हुई किसान जगमोहन की हत्या में शामिल एक बदमाश बाइक से बकेवर से भरथना की तरफ जाने वाला है। इस पर थाना प्रभारी रमेश सिंह और क्राइम ब्रांच टीम ने भरथना ओवरब्रिज पुल पर जाल बिछाया। थोड़ी देर बाद इटावा की तरफ से बाइक पर आए युवक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने फायर कर भागने की कोशिश की। सती मंदिर के पास जवाबी कार्रवाई में युवक के दाहिने पैर पर पुलिस की गोली लगी और वह गिर गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाश का नाम सुशांत सिंह चौहान उर्फ विशाल सिंह पुत्र उमेश सिंह निवासी ग्राम नगला धीर थाना एका जिला फिरोजाबाद है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में बदमाश ने 6 अगस्त को घुघसीना के किसान जगमोहन भदौरिया की गोली मारकर हत्या करना कबूला है। बकौल सुशांत सिंह हत्या के बदले 50 हजार रुपये दिए जाने थे। जिसे लेने वह फिरोजाबाद से घुघसीना गांव जा रहा था। सुशांत ने बताया कि जगमोहन की हत्या उन्हीं के पुत्र देवेंद्र सिंह भदौरिया और धर्मेंद्र भदौरिया ने करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि जगमोहन घर के पैसों को ऐशोआराम में उड़ाता था। घर में झगड़ता रहता था। जमीन बेचने के लिए किसी से 50 हजार रुपये ले लिए थे। इस बात को लेकर अपने पिता से नाराज होकर दोनों पुत्रों ने पिता को रास्ते से हटाने का इरादा बना लिया। इसके लिए उनके छोटे पुत्र धर्मेंद्र जो दिल्ली में सिलाई का काम करता था, उसने अपने साथी सुशांत सिंह से संपर्क किया।

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान जगमोहन की हत्या में इस्तेमाल किए गए तमंचे को भी सुशांत सिंह से बरामद किया है। पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े गए सुशांत सिंह और धर्मेंद्र भदौरिया के विरुद्ध पुलिस मुठभेड़ के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं बताया गया कि पुलिस ने मृतक किसान जगमोहन के दोनों पुत्रों को घर से उठा लिया है, जिनसे पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed