{"_id":"5f2af7f18ebc3e3cbf1ffbc4","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp575237193","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबिया पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबिया पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर डी-7 गैंग के लीडर समेत तीन वांछित बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए बदमाश अपहरण और हत्या में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने तीनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेजा है।
थानाध्यक्ष बलिराज शाही बुधवार को कस्बा में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित ग्राम बरलोकपुरा में कही भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ग्राम बरलोकपुरा पहुंची तो वहां खड़ा व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस टीम ने घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति से जब भागने का कारण पूछा तो उसने बताया कि में डी-7 गैंग का लीडर है और थाना चौबिया से वांछित है। जामा-तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध असलहा 315 बोर व 2 कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम जान मौहम्मद पुत्र बच्चू खां निवासी ग्राम बरलोकपुर थाना चौबिया बताया।
इसके अलावा चौबिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अपहरण के वांछित दीपक पुत्र प्रेम सिंह निवासी नगला पीपल थाना भरथना को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गोपालपुर पुल के नीचे घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
वहीं हत्या में वांछित को भी चौबिया थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। वांछित अपने घर नगला टिसुआदेव आया था जहां से कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगला टिसुआदेव पहुंचकर दबिश देकर अखिलेश कुमार पुत्र रामनरेश निवासी नगला टिसुआदेव थाना चौबिया को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेजा गया है।