{"_id":"5f0b4c3e8ebc3e637646f857","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp570826838","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहस्वामिनी के जागने से दरवाजा तोड़ रहे चोर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहस्वामिनी के जागने से दरवाजा तोड़ रहे चोर भागे
विज्ञापन
इटावा। चार चोरों ने शनिवार रात कस्बा स्थित एक घर के पिछले दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की। गृहस्वामिनी के जागने और शोर मचाने पर चोर भाग गए। चौकी पुलिस से घटना की शिकायत की गई है।
बकेवर थाना क्षेत्र की महेवा निवासी पुष्पा तिवारी के एक मंजिला मकान में स्टेट बैंक का मिनी केंद्र है। उनकी बेटी संचालित करती है। पुष्पा के पति का निधन हो चुका है। घर के पिछले हिस्से में दरवाजा लगा है। शनिवार रात दो बजे चार चोरों ने दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया। खटपट सुनकर पुष्पा नींद खुल गई। उन्होंने छत से झांककर देखा तो चार लोग दरवाजे को तोड़ने में लगे थे। उनके चिल्लाने पर चोर भाग खड़े हुए। पुष्पा ने रविवार सुबह चौकी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया।
बाग में अराजक तत्वों का जमावड़ा
पुष्पा तिवारी के घर के पीछे ठाकुरजी ट्रस्ट का फूलबाग बना है। बाग में अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि बाग में दिन भर जुआरी और शराबी डेरा जमाए रहते हैं। यही लोग रात में वारदातें करते हैं। नवागत चौकी प्रभारी नीतेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेंगे।