{"_id":"5f020c168ebc3e42b9253ea2","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp569502321","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामदा के कुंडे से लटककर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरामदा के कुंडे से लटककर युवक ने दी जान
विज्ञापन
इटावा। बकेवर के करौंधी गांव में एक युवक का शव घर के बाहर बरामदे में गमछे से फांसी पर लटका मिला है। उसे चक्कर आते थे, जिससे वह परेशान था। पुलिस ने आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है।
बकेवर थाना क्षेत्र के करौंधी गांव में मुनीम सिंह राठौर के 20 साल के बेटे विजय सिंह राठौर को परिजनों ने रविवार सुबह घर के बाहर बरामदे में छत के कुंडे से लटका देखा। उसका शरीर गले में बंधे गमछे से लटक रहा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह, एसएसआई सुरेशचंद्र व लखना के कार्यवाहक चौकी प्रभारी जगमोहन मौके पर पहुंचे। शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि युवक को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। इससे वह परेशान रहता था। इसी के चलते शायद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो जाएगी। संवाद