{"_id":"5f020b5f8ebc3e43413391ff","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp569501796","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती के गोदाम से बरामद हुआ 180 बोरी सरकारी चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती के गोदाम से बरामद हुआ 180 बोरी सरकारी चावल
विज्ञापन
इटावा। पुलिस ने सिसहाट गांव की सड़क पर स्थित आढ़ती के गोदाम से अवैध तरीके से जमा 180 बोरी सरकारी चावल बरामद किया है। इसमें 70 बोरी चावल लोडर पर लादा जा रहा था। पुलिस ने बरामद चावल सरकारी गोदाम में रखवाकर लोडर को जब्त किया है। सरकारी चावल के प्राइवेट गोदाम में पहुंचने की जांच हो रही है।
जसवंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार ने बताया कि शनिवार शाम उन्हें सिसहाट रोड ईदगाह के पास एक प्राइवेट गोदाम में सरकारी चावल रखे होने की सूचना मिली थी। कस्बा प्रभारी सनत कुमार के साथ गोदाम पर छापा मारा। वहां सरकारी सिलाई में बंद 70 बोरी चावल एक लोडर में लदा मिला। 110 बोरी चावल गोदाम में रखा मिला।
सरकारी चावल की बरामदगी की सूचना पर एसडीएम ज्योत्सना बंधु और पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र सागर मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि प्राइवेट गोदाम नगला इच्छा कैस्थ गांव के आढ़ती संजू गुप्ता पुत्र भवानी प्रसाद का है, जो जसवंतनगर के जैन मोहल्ले में रहता है। कार्रवाई से पूर्व ही संजू गुप्ता और लोडर चालक भाग गए।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि सरकारी चावल की बरामदगी की रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत की गई है। डीएम के आदेश पर संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस बात की जांच की जा रही है कि बरामद सरकारी चावल कहां से लाया गया है।