फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

कोटेदार को कोटे के कैरोसिन को अपने टैक्टर में डालते पकड़ा

Mon, 08 Jun 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। बकेवर के ग्राम मुड़ेंना कला में कोटा डीलर को ग्रामीणों ने कोटे के केरोसिन को अपने डीजल की जगह अपने ट्रैक्टर में डालते पकड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस को व एसडीएम भरथना सप्लाई इंस्पेक्टर को फोन कर बताया। ग्रामीणों के अनुसार सूचना के बाद भी सप्लाई इंस्पेक्टर करीब चार घंटे बाद पहुंचे।
विज्ञापन

महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुड़ेंना कला के राशन कोटेदार कोे घर से राशन कार्ड धारकों को दिए जाने वाले केरोसिन को खेत पर चलते अपने टैक्ट्रर में डीजल की जगह प्रयोग करते देखा। ग्रामीण जितेंद्र ने देखकर मुख्यमंत्री जन शिकायत 1076 नो पर कॉल किया।1076 से उसको डायल 112 पुलिस को फोन करने को कहा गया। इस पर जितेंद्र ने डायल 112 को फोन किया। एसडीएम इंद्रजीत सिंह ने पूर्ति विभाग के सप्लाई इंस्पेक्टर विवेक कुमार को भेजा। जितेंद्र के अनुसार सप्लाई इंस्पेक्टर चार बजे शाम को मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सप्लाई इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रैक्टर की डीजल टंकी से तेल निकाल कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी की अनुमति लेकर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान उदयवीर ने बताया की उन्होंने इस बाबत पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed