{"_id":"5edd32478ebc3e90310665f1","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp564302084","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर हुए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर हुए सीज
विज्ञापन
इटावा। चौबिया पुलिस ने कीरतपुरा गांव में मिट्टी का अवैध खनन करते हुए दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर पकड़कर सीज किए हैं। क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के बाद भी अवैध खनन थम नहीं रहा। दस दिनों में पुलिस ने तीन जेसीबी, दो ट्रैक्टर और एक पोकलैंड मशीन सीज की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही ने बताया कि मिट्टी के अवैध खनन की सूचना मिलने पर शनिवार रात वे और कर्री पुलिस चौकी प्रभारी रामबली यादव पुलिस बल के साथ कीरतपुरा गांव पहुंचे।
अंधेरे फायदा उठाकर गाड़ियों के चालक भाग गए। मौके पर दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर अवैध खनन करते मिले। जिन्हें सीज किया गया है। खनन विभाग को भी सूचना दी गई है। जांच कर जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई करेगी।