{"_id":"5ec424498ebc3e90914071bc","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5610080124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही से मारपीट में दुकानदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही से मारपीट में दुकानदार गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र में एक सिपाही से मारपीट करने पर दुकानदार व उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के पंसारी टोला मोहल्ला निवासी विनीत व नवनीत की तहसील चौराहे के लालपुरा रोड पर किराना की दुकान है। अस्तल चौकी इंचार्ज मिलन सिरोही ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सुबह 11 बजे दुकानें खोलने का समय निर्धारित है। लेकिन फैंटम ड्यूटी के सिपाही ओमकार को मंगलवार सुबह 9 बजे यह किराना दुकान खुली मिली। सिपाही ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू किया तो विनीत व नवनीत ने फोन छीनने की कोशिश की। आरोप है कि इन लोगों ने सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी।
सूचना पर पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। सिपाही की डॉक्टरी कराकर दुकानदार विनीत व उसके भाई के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत लॉकडाउन के उल्लंघन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि दुकानदार की पहले भी शिकायतें मिली थी। जिस पर उसे चेतावनी दी जा चुकी थी। वहीं दुकानदार विनीत ने बताया कि मोहल्ले में एक महिला की मौत होने पर उसके परिवार के लोग दाह संस्कार की सामग्री लेने आ गए थे, इसलिए दुकान खोल ली थी। सिपाही ने ही अभद्रता की। संवाद