{"_id":"5ec2c63e8ebc3e9ac806f07a","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5608285106","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद में हेराफेरी, पुलिस ने बरामद किया गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद में हेराफेरी, पुलिस ने बरामद किया गेहूं
विज्ञापन
इटावा। सरसईनावर स्थित यूपी एग्रो के गेहूं खरीद केंद्र पर रविवार शाम पुलिस ने छापा मारकर ट्रक पर लदे लगभग तीन सौ बोरे गेहूं बरामद किया है। गेहूं खरीद की हेराफेरी से जुड़े इस मामले की अधिकारी जांच कर रहे हैं।
थाना के उप निरीक्षक विनेश जादौन ने बताया कि सूचना मिली थी कि केंद्र पर किसानों की जगह बिचौलियों से गेहूं खरीदा जा रहा है। इस पर पुलिस ने छापा मारा। केंद्र प्रभारी मौजूद नहीं थे, जो लोग थे, वह पुलिस को देखकर भाग गए। एसडीएम ताखा नंद प्रकाश मौर्य के निर्देश पर ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जिला विपणन अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
ऊसराहार थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि जिन किसानों का गेहूं खरीदने का हवाला दिया गया। उन किसानों ने गेहूं बेचने से ही इनकार किया है। केंद्र प्रभारी की मौजूदगी के बगैर यह खरीद हो रही थी।