{"_id":"5ec176c98ebc3e90525e1031","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5606613163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
इटावा। पछायगांव थाना क्षेत्र के नायकपुरा गांव के युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे पेड़ से लटका मिला। भूमिहीन मजदूर परिवार के इस युवक के आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर लेने की आशंका परिजनों ने जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
नायकपुरा गांव निवासी छुन्नीलाल सविता के चार बेटों में तीसरे नंबर के राजीव उर्फ टिंकू (25) का शव घर से करीब साढ़े तीन किमी दूर रेलवे लाइन के किनारे रविवार सुबह पेड़ के सहारे बने फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों से मिली खबर पर परिजन मौके पर पहुंचे। राजीव के छोटे भाई दलवीर ने बताया कि उसका परिवार भूमिहीन है। चारों भाई दिल्ली में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन में घर आ गए। सबसे बड़े भाई रामकेश की ही शादी हुई है। उनसे छोटे भाई की दिल्ली से घर आते समय फिरोजाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। शायद इसी वजह से उसके बड़े भाई राजीव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
दलवीर ने बताया कि राजीव रविवार सुबह 4 बजे बगैर बताए घर से निकल गया। सुबह छह बजे ग्रामीणों की सूचना पर उसका शव पेड़ से लटका मिला। पछायगांव थानाध्यक्ष गगन गौड़ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत कैसे हुई, इसका पता चलेगा। वहीं बेटे के शव को देखकर पिता छुन्नीलाल मौके पर बेहोश हो गए। मां मलिकादेवी का घर पर रो रोकर बुरा हाल रहा।