{"_id":"5eb2f3c88ebc3e90701b8326","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp55882513","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ जवान के लापता बेटे का बंबा में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ जवान के लापता बेटे का बंबा में मिला शव
विज्ञापन
इटावा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) जवान के लापता बेटे का शव बुधवार सुबह दतावली बंबे में मिला। करीब सौ मीटर की दूरी उसकी बाइक व कपड़े पड़े मिले हैं। वह मंगलवार दोपहर में तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था। उसके बाद नहीं लौटा। पुलिस युवक की मौत को हादसा मान रही है, जबकि परिजनों ने तीनों दोस्तों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है।
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के तहत ग्वालियर-बरेली हाईवे पर दतावली गांव की भोगनीपुर नहर पुल के बंबे में बुधवार को शिवनगर गली नंबर पांच निवासी गजराज यादव के 19 साल के बेटे शनि का शव बरामद हुआ है। गजराज के श्यामनगर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सिपाही के पद पर तैनात हैं। शनि उनका इकलौता बेटा था। खबर मिलने पर वह इटावा के लिए रवाना हो गए। हालांकि बुधवार शाम तक नहीं आए। शनि बृजगोपाल महाविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था।
चाचा अशोक यादव ने बताया कि उनका भतीजा शनि मंगलवार दोपहर 12 बस्ती के ही एक दोस्त व दो अन्य लोगों के साथ घर से निकला था। शनि के न लौटने पर खोजबीन की। सूचना पर पुलिस ने भी रात में उसकी तलाश की। बुधवार सुबह करीब 8 बजे उसका शव दतावली बंबे में पड़ा मिला। उसके तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
हालांकि फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी अतुल कुमार लखेरा ने बताया कि शनि की मौत नहाने के दौरान डूबने से हुई है। घटनास्थल पर बियर व शराब की बोतलें मिली हैं। युवक के शव पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शराब के नशे में नहाते समय डूब जाने से हादसा हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।