{"_id":"5eac618f8ebc3e9062520a89","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5580075185","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग करने में दो लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग करने में दो लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन
इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के लछवाई गांव में स्पीड ब्रेकर विवाद के दौरान फायरिंग से घायल हुए युवक के पिता ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
लछवाई गांव निवासी पूरन सिंह ने सैफई थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 28 अप्रैल की रात करीब 8 बजे गांव के एक स्पीड ब्रेकर को लेकर कौशल किशोर व जयप्रकाश अग्रवाल मेें विवाद हुआ था। दोनों पक्ष के लोगों ने पथराव व फायरिंग की थी। जयप्रकाश की तरफ से खदरी नगलाबाबा गांव के जनवेद यादव ने आकर फायरिंग की। शोरशराबा सुनकर उनका बेटा रुद्रसिंह उर्फ तरुण भी मौके पर चला गया। तभी जयप्रकाश व जनवेद की ओर से हुई फायरिंग में गोली उसके बेटे तरुण के दाहिने पैर में लग गई। सैफई पीजीआई में उसने अपने बेटे का इलाज कराया है।
पुलिस ने खदरी नगला बाबा के जनवेद यादव व लछवाई गांव के जयप्रकाश अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी मामले में जनवेद ने भी एक दिन पहले ही कौशल किशोर समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।