फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

पुराने महिला अस्पताल में चोरी का मामला संदिग्ध

Mon, 27 Apr 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। पुराना जिला महिला अस्पताल के एक कमरे से जेनरेटर व प्रोजेक्टर चोरी हो जाने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सामान पहले गायब किया गया होगा, जिसे चोरी हो जाना दर्शाया जा रहा।
विज्ञापन

अस्पताल पुलिस चौकी क्षेत्र के तहत सिंधी मार्केट के पीछे मौजूद पुराना जिला महिला अस्पताल के निष्प्रयोज्य सामान के भंडार कक्ष से जेनरेटर व प्रोजेक्टर चोरी हो जाने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। सीएमओ दफ्तर में प्रोजेक्टनिष्ट पद पर तैनात यशवंत सिंह ने तहरीर में कहा कि रविवार को अस्पताल पहुंचने पर दो कमरों के ताले टूटे मिले और सामान गायब मिला। यशवंत ने इसकी सूचना सीएमओ को दी थी। सीएमओ के निर्देश पर पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी मिलन सिरोही ने बताया कि चोरी की वारदात संदिग्ध है। ताला तोड़ा नहीं बल्कि खोला गया। उस पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। कमरे के अंदर से जेनरेटर को ले जाने के कोई चिह्न नहीं पाए गए। न ही कमरे में जेनरेटर रखे होने के निशान पाए गए। अन्य सामान अपनी जगह रखा पाया है। पड़ोस में रह रहे स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त चालक कुमार जीत ने भी किसी के आने की आहट से इनकार किया है। संभव है कि जेनरेटर व प्रोजेक्टर पहले से गायब रहे हों, जिन्हें चोरी हो जाना दर्शाया जा रहा। पुलिस जांच में जुटी है। वहीं सीएमओ ने बताया कि वह अभी मौके पर नहीं गए हैं। उन्हें कर्मचारी ने सूचना दी थी। जिस पर उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देने के दो मामले दर्ज
इटावा। सैफई थाने में जान से मारने की धमकी देने के दो मामले दर्ज किए गए हैं। हवेली गांव निवासी विकलेश ने गांव के सर्वेश व उसके साथियों पर दर्ज मामले में आरोप लगाया कि रविवार को उसके खेत पर आकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी दी। वहीं मेवापुर गांव के विजयपाल सिंह ने गांव के ही रामप्रकाश व उसके साथियों पर उसके घर के दरवाजे पर आकर गाली गलौज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed