{"_id":"62ffd6fc27d4e542835e463e","slug":"crime-accident-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp713580062","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से दो की मौत
विज्ञापन
जसवंतनगर। दो अलग-अलग हादसों में करंट की चपेट में आने से एक युवक सहित दो की मौत हो गई।
बलरई क्षेत्र के ग्राम नगला रामसुंदर निवासी पुष्पेंद्र कुमार (32) घर में ही बिजली से संबंधित काम कर रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए और बेहोश कर फर्श पर गिर पड़े। वहां मौजूद छोटे भाई सुमित ने आनन फानन में परिजनों को सूचना दी और भाई को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुष्पेंद्र अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है।
बसरेहर थाना क्षेत्र के कन्हैया गांव निवासी उमेंद सिंह (50) पंखा चालू करते समय करंट की चपेट में आकर जमीन गिर पड़े। परिजन उन्हें लेकर सीएससी बसरेहर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।