फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,accident,etawah,etawah news

कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, वृद्ध गंभीर

Tue, 08 Sep 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,etawah,etawah news
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के नगला खादर गांव में मंगलवार दोपहर एक कार ने साइकिलों से जा रहे चाचा-भतीजा को टक्कर मार दी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से युवक को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी जबकि वृद्ध को ग्वालियर रेफर कर दिया। युवक की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। वृद्ध की हालत गंभीर है। घटना के बाद कार चालक कार को छोड़ मौके से भाग निकला। पुलिस ने कार को थाने में खड़ा कर लिया है।
विज्ञापन

इकदिल थानांतर्गत नगला खादर गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के पास मंगलवार दोपहर एक बजे एक कार ने मजदूरी की तलाश में साइकिलों से इटावा शहर जा रहे दो मजदूरों को टक्कर मार दी। इस घटना में इकदिल थाना क्षेत्र के कुरेट गांव निवासी 45 वर्षीय डालचंद व इकदिल थाना क्षेत्र के ही कस्बा इकदिल मोहल्ला गुुलियांत निवासी 60 वर्षीय रामनरेश घायल हो गए। रामनरेश रिश्ते में डालचंद का चाचा लगता है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से डालचंद को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी जबकि रामनरेश को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। सैफई में इलाज के दौरान डालचंद की मौत हो गई।
विज्ञापन

रामनरेश का ग्वालियर में इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर है। इकदिल थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाली कार का चालक मौके पर कार छोड़कर भाग निकला, कार को कब्जे में लेकर थाना में खड़ा करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed