{"_id":"5eb5994f8ebc3e906d3ce282","slug":"crime-accident-etawah-etawah-news-etawha-news-knp55916768","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर दिल्ली से बिहार जा रहे युवकों की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर दिल्ली से बिहार जा रहे युवकों की हादसे में मौत
विज्ञापन
इटावा। लॉकडाउन में दिल्ली में फंसे बिहार के दो युवक गुरुवार सुबह बाइक से निकले थे, शाम को बकेवर थाना क्षेत्र में डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर शवगृह पहुंचे परिवार के लोगों ने शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सौंप दिए।
बिहार प्रदेश के रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र के गांव रतियान बिगहा निवासी अशोक कुमार लट्ठौर (40) पुत्र लालमणि दिल्ली में ट्यूशन पढ़ाता था। वह गुरुवार सुबह बाइक पर दिल्ली से गांव के लिए निकला था। अशोक के साथ पड़ोसी गांव बसड़ीहा निवासी मिथलेश (42) पुत्र सत्यनारायण भी था।
मिथलेश दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता था। गुरुवार शाम करीब सात बजे इटावा कानपुर हाईवे पर बकेवर में भरथना पुल के पास मौरंग लदे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल भेजा। वहां मिथलेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और हालत गंभीर होने के कारण अशोक कुमार को चिकित्सा विवि सैफई रेफर कर दिया। सैफई में शुक्रवार सुबह अशोक ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों के पास मिले मोबाइल फोन में फीड नंबरों पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इस पर शुक्रवार को परिवार के लोग पोस्टमार्टम पहुंचे और शवों की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के लोगों को सौंप दिए।