फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cow found sick under DPRO's inspection

डीपीआरओ के निरीक्षण में बीमार मिली गाय

Mon, 16 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cow found sick under DPRO's inspection
ताखा (इटावा)। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने सोमवार को तिरखी त्रिलोकपुर गांव में विकास कार्यों और गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में 35 गोवंश मिले, इसमें एक गाय बीमार थी। कई अन्य गांवों की गोशालाएं भी देखीं।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने नाराजगी जताते गाय का उपचार कराने के निर्देश दिए। गोशाला में भूसा गोदाम व बिजली की व्यवस्था के लिए पंचायत सचिव को निर्देशित किया। पंचायत घर व सामुदायिक शौचालय का हाल देखा। यहां सामुदायिक शौचालय में मिट्टी के भराव कराने के लिए कहा। मुर्चा की गोशाला में 186 गोवंश मिले।
विज्ञापन

चहारदीवारी पक्की कराने के एडीओ पंचायत को निर्देश दिए। भरतपुर खुर्द, बम्हनीपुर, कदमपुर आदि पंचायतों में भी डीपीआरओ ने पंचायत घर व सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन ब्लाक कोऑर्डिनेटर प्रेम किशोर, सचिव शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed