{"_id":"a6f3171520be84eb2bf3772b22803f0c","slug":"court-orders-murder-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश परप हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश परप हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस दिन पहले मिट्टी में दफन युवक के शव को निकालने के मामले में न्यायालय के आदेश पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों ने आरोपियों पर प्रेम प्रसंग को लेकर जहर देने का आरोप लगाया था ।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के नारायन पुरा निवासी कृपाल सिंह जाटव के 18 वर्षीय पुत्र शिवम की 23 जनवरी को सैफई इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बाद में परिजनों ने शिवम के शव को खेत में दफन कर दिया था।
शिवम की मां किरन देवी को शिवम की किताब में गांव की ही एक लड़की की फोटो रखी मिली थी। मामले में शिवम की मां ने अपने बेटे को गांव के ही श्यामबाबू व उसकी पुत्री पर 21 जनवरी की रात को शिवम को घर पर बुलाकर चाय में जहर देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
एसएसपी के निर्देश के बाद नौ फरवरी को अधिकारियों की मौजूदगी में शव को गड्ढा खोदकर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया था। मामले में अभी तक शव के बिसरा की रिपोर्ट नहीं आई थी। इसी बीच शिवम के पिता कृपाल सिंह ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिए ।
थानाअध्यक्ष जेपी यादव ने बताया न्यायालय के आदेश पर श्यामबाबू व उसकी पुत्री के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया कि शिवम के बिसरा की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है ।