फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Couple injured after being beaten with bricks, stones, and sticks.

Etawah News: दंपती को ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

Sat, 03 Oct 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 03 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Couple injured after being beaten with bricks, stones, and sticks.
फोटो 03::: जिला अस्पताल में जानकारी देते घायल दंपती। संवाद
इकदिल। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में शनिवार सुबह पुराने विवाद को लेकर दंपती को ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। दोनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया और इसके बाद परिजन के साथ पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

कल्याणपुर गांव निवासी संध्या देवी (25) ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने पति दीपक राजपूत (27) के साथ घर के बाहर बैठी थीं। आरोप है कि इसी दौरान परिवार के जेठ, उनकी पत्नी और बेटा वहां पहुंच गए। करीब 25 दिन पहले हुए विवाद को लेकर तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध पर आरोपियों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

संध्या देवी का आरोप है कि करीब 25 दिन पहले हुए विवाद को लेकर उन्होंने पुलिस को लिखित तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए और दोबारा हमला किया गया। घायल दंपती खुद जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने दोनों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। उपचार के बाद दोनों परिजन के साथ मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed