फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   couple died in an acident

हादसे में दंपति मरे

Sun, 29 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 29 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
couple died in an acident
भरथना क्षेत्र के तुरैया पुल के पास दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ एवं मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

भांजी की गोद भराई में बसरेहर के ग्राम माहतपुर जा रहे बाइक सवार दंपति को थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरैया उमरसेंड़ा नहर की पटरी के पास ट्रक ने रौंद दिया। दंपति की दुर्घटना में मौत हो गई। उनका तीन साल का मासूम बेटा बाल-बाल बच गया। बाइक चालक हेेलमेट नहीं पहने थे।  

विज्ञापन


रविवार सुबह कुदरकोट औरैया के ग्राम नूराबाद निवासी शिवसरन (35) उर्फ लालू  पुत्र अकबर सिंह, पत्नी रामा देवी और पुत्र कल्लू(3) के साथ बाइक से भांजी की गोदभराई मेें शामिल होने बसरेहर के ग्राम माहतपुरा जा रहे थे। तुरैया पुल के पास ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक चालक शिवसरन  की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी रामादेवी को घायलावस्था में जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


जहां पर उनकी मौत हो गई। हादसे में मासूम कल्लू को खरोंच तक नहीं आई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना से तुरैया उमरसेंडा मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। थाना पुलिस ने शव को हटवाया। मृतक के पिता अकबर ने ट्रक चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कराया है।  थाना प्रभारी विकास राय और नीतेंद्र वशिष्ठ, प्रमोद यादव ने आवागमन सुचारु कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed