फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Counting continued for the second day amid tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे दिन भी जारी रही मतगणना

Mon, 03 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Counting continued for the second day amid tight security
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की 2021 की मतगणना सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जिले के आठ ब्लॉकों में कड़ी सुरक्षा में चल रही मतगणना के दौरान सुबह से शाम तक केंद्रों के बाहर व भीतर मेला जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

मतगणना स्थल के बाहर व भीतर कहीं भी सामाजिक दूरी व कोविड नियमों का पालन नहीं नजर आया। बड़ी संख्या में लोग जगह-जगह झुंड बनाकर बैठे रहे।
मतगणना के दौरान मतपत्र के दो बार मुहर लगी मिलने पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों से कई केंद्रों पर तकरार हुई। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जिले की 471 ग्राम पंचायतों के लिए 6980 पदों के लिए 7718 प्रत्याशियों की मतगणना रविवार को जिले के ब्लॉक क्षेत्रों में प्रारंभ हुई थी।
रविवार देर रात तक प्रधान व अन्य पदों के प्रत्याशियों के चुनाव परिणाम आना शुरू हो गए थे, लेकिन जिला पंचायत सदस्य की 24 सीटों में एक सीट की भी मतगणना पूरी नहीं हो सकी थी। सभी मतगणना केंद्रों पर रविवार को पूरी रात मतगणना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल कर्मचारियों की शिफ्ट बदलने व उनके भोजन करने के दौरान कुछ देर तक मतों की गिनती का काम रुका।
डीएम श्रुति सिंह, एसएसपी डॉ. बृजेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ प्रेरणा सिंह के अलावा सभी एसपी, सीओ व एसडीएम लगातार भ्रमण कर मतगणना स्थलों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed