फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Councilor said, tender should be cancelled, construction of shops is illegal

Etawah News: सभासद बोले, निरस्त हो टेंडर, दुकानों का निर्माण अवैध

Thu, 16 Apr 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Councilor said, tender should be cancelled, construction of shops is illegal
नगरपालिका जसवंतनगर में दुकान आवंटन का मामला तूल पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। नगर पालिका में प्रस्तावित दुकानों के निर्माण को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय यादव व नामित सभासदों ने दुकानों का निर्माण अवैध तरीके से कराए जाने का आरोप लगाया है। इसको लेकर बुधवार को भाजपाइयों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कुमार सत्यमजीत को सौंपा और मामले की जांच कराने के साथ टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की।

भाजपा नेता व सभासदों ने कहा किजिन स्थानों पर नगर पालिका दुकानों का निर्माण करना चाहती है वह जगह नपा की है या नहीं इसकी जांच की जाए। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि जिन स्थानों पर निर्माण प्रस्तावित है, वहां भूमि के स्वामित्व को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। बिना स्पष्टता के निर्माण कार्य कराना नियमों का उल्लंघन है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि कुछ दिन पूर्व सभासदों ने 11 अप्रैल की रात में इस मुद्दे को लेकर नगर पालिका कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया था लेकिन नपा प्रशासन ने फिर भी मामले में कोई ठोस जानकारी नहीं दी है। भाजपाइयों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जब तक सभी तथ्यों की पुष्टि न हो जाए, तब तक टेंडर प्रक्रिया को निरस्त किया जाए। सभासदों का यह भी आरोप है टेंडर तो निकाला गया है लेकिन अभी मौके पर किसी भी दुकान का निर्माण कार्य नहीं किया गया है और लोगों से आवंटन के नाम पर सौदेबाजी की जा रही है। वहीं प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन शिकायत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। ज्ञापन देने वालों में भावना अग्निहोत्री, मोहिनी दुबे, उमेश शाक्य, राजवीर चौहान, राजेन्द्र चौहान, जयशिव बाल्मीकि, सुदीप प्रजापति, पुष्पेंद्र अग्निहोत्री, अनुरुद्ध, मोनू दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed