फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Council schools opened, teachers arrived in agreement

खुल गए परिषदीय स्कूल, सहमे सहमें पहुंचे शिक्षक

Wed, 01 Jul 2020 07:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Council schools opened, teachers arrived in agreement
ोटो संख्या 17 परिषदीय विद्यालय में बैठे शिक्षक - फोटो : ETAWHA
14 मार्च के बाद बुधवार को जिले के परिषदीय विद्यालय बुधवार को खुले। पहले दिन ज्यादातर शिक्षक विद्यालय की साफ सफाई में व्यस्त रहे। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों को सैनिटाइज भी कराया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही कम होने से महिला शिक्षकों को काफी परेशानी भी हुई। वहीं आवागमन के दौरान संक्रमण की आशंका से शिक्षक सहमे भी रहे।
विज्ञापन

शासन ने एक जुलाई से सभी शिक्षकों को विद्यालय पहुंचने के आदेश दिए हैं। विद्यालय में बच्चे नहीं आएंगे।
गैर शैक्षणिक कार्यों की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी गई है। महेवा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार यहां के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में अध्यापक तो आए पर बच्चे नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्कूल उझियानी में प्रधानाध्यापक नरेंद्र यादव अपने साथी अध्यापकों बाल कृष्ण, निधि गुप्ता, अनुदेशक कीर्ति सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेश कुमार साथ मौजूद थे।
सभी लोग मास्क लगाकर व सामाजिक दूरी बनाकर बैठकर अपना कार्य कर रहे थे। वहीं स्कूल प्रांगण में ग्राम प्रधान द्वारा साफ सफाई कराई जा रही थी। वहीं उझियानी में स्कूलों को प्रवासियों का आश्रय स्थल नहीं बनाया गया था।
प्रधान लालपुर मनोज कुमार ने स्कूल को सैनिटाइज कराया। स्कूल में प्रधानाध्यापक आलोक दुबे मौजूद रहे। इकदिल संवाद प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय समय सुबह 7:30 बजे खुल गए।
प्रधानाध्यापक नीतू पोरवाल ने विद्यालय की साफ-सफाई व अभिलेखों और पुस्तकों का वितरण संबंधी कार्य किया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन वर्मा ने बताया कि आज स्कूल की साफ सफाई व बच्चों के आधार कार्ड पासबुक संख्या इकट्ठे किए और उनकी एक लिस्ट बनाई जा रही है।
नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने अपनी देखरेख में प्राथमिक विद्यालय वा कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय इकदिल को ने सैनिटाइज कराया। विद्यालय खुलने के पहले दिन कई अध्यापिकाएं नदारद रहीं।
ब्लॉक महेवा के अंतर्गत आने वाले परिषदीय स्कूल निवाड़ीकला में विद्यालय का रंगरोगन हो रहा था। प्राथमिक विद्यालय कुंदनपुर में प्रधानाचार्य राधाकृष्ण मौजूद मिले। सहायक अध्यापक अनुपस्थित थीं।
उच्च प्राथमिक विद्यालय टडबा काछियान में भी सहायक अध्यापिका अनुपस्थित थीं। निवाड़ीकला में भी सहायक अध्यापिका गैरहाजिर थी। उदी संवाद प्रतिनिधि के अनुसार नगला गौर, नगला भवानी दास, नगला कछार नगला वीरवल स्थित प्राथमिक विद्यालय बंद रहे।

कार्यवाहक बीएसए दिग्विजय सिंह ने बताया कि जहां शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित रहे हैं, उनकी जांच करवा के नोटिस भेजेंगे। कमी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed