फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Council members allege resolutions were passed without a quorum.

Etawah News: सभासदों का आरोप, बिना कोरम पूरा किए प्रस्ताव कर दिए पास

Wed, 24 Jun 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Council members allege resolutions were passed without a quorum.
बकेवर। नगर पंचायत लखना की मंगलवार को हुई मासिक बोर्ड बैठक में पास किए गए प्रस्तावाें को कुछ सभासदों ने नियम विरुद्ध बताया है। सभासदों को आरोप है कि बैठक का कोरम पूरा न होने पर सभासद के पति के हस्ताक्षर करवाकर कोरम पूरा किया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की बोर्ड बैठक का आयोजन मंगलवार को पंचायत सभागार में किया गया था। नगर पंचायत के कुल 12 वार्डाें में से पांच सभासदों ने इस बैठक का बहिष्कार किया था। बहिष्कार करने वाले पांच सभासद डॉ. सुधीर पांडेय, शिव कुमार चौहान, दिनेश कुशवाहा, विशाल सोनी, महेश दिवाकर का आरोप है कि उनके बैठक में शामिल न होने के बाद बैठक का कोरम पूरा नहीं हुआ। बैठक में तीन महिला सभासदों में से दो ही बैठक में शामिल हुईं। जबकि बैठक का कोरम पूरा करने के लिए सात सभासदों की आवश्यकता थी। सभासदों का आरोप है कि इसके बाद पालिका प्रशासन ने नियम विरुद्ध एक महिला सभासद के पति को बुलाकर हस्ताक्षर कराए और कोरम पूरा करते हुए पुराने प्रस्तावों का ही अनुमोदन करा लिया।
विज्ञापन

विरोध कर रहे सभासदों का कहना है कि छह माह पहले नगर पंचायत से पिछले तीन साल से नगर पंचायत में आए बजट व अन्य कई चीजों की जानकारी मांगी गई थी लेकिन इसके बाद भी आज तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है इसी को लेकर उन सब ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया था। वहीं इस मामले पर नगर पंचायत ईओ श्याम बचन सरोज का कहना है कि में सात सभासद शामिल हुए थे। जिससे बैठक का कोरम पूरा हो गया था। तीन प्रस्ताव नए सफाई व्यवस्था व पेयजलापूर्ति को लेकर पास हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सभासदों ने जो जानकारी मांगी है वह उनको दी जानी चाहिए। अब तक क्यों नहीं दी गई, कार्यालय से इसका पता लगाया जाएगा। ईओ को भी इस बाबत निर्देश दिए जाएंगे।
- गणेश शंकर पोरवाल, चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed