{"_id":"640f79535a2c61606b007a0a","slug":"cost-of-medicines-hiked-up-to-20-percent-patients-now-have-to-pay-more-etawha-news-c-12-1-121484-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 20 फीसदी तक बढ़े दवाओं के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 20 फीसदी तक बढ़े दवाओं के दाम
विज्ञापन
खास खबर...
फोटो-30- (फोटो-30)
बीमारी संग बढ़े दाम, मरीजों पर दोहरी मार
- खांसी, जुकाम, बुखार, एंटीबायोटिक, एलर्जी, इन्हेलर, इंसुलिन, बच्चों के डिब्बा बंद दूध के दाम 20 फीसदी तक बढ़े
- सामान्य बीमारियों से जुड़ी दवाओं की कीमतें सबसे ज्यादा बढ़ीं
आशुतोष दीक्षित
इटावा। इंफ्लुएंजा और मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे मरीजों पर दवा कंपनियों ने भी दोहरी मार की है। जुकाम, बुखार, खांसी के मरीजों में हो रही बढ़ोतरी के बीच इनकी दवाएं 20 फीसदी तक महंगी हो गई हैं। एंटीबायोटिक, एलर्जी, इन्हेलर, इंसुलिन तक के दाम बढ़ गए हैं। हाल यह है कि बच्चों के डिब्बा बंद दूध तक महंगा हुआ है। कंपनी ने डायपर्स के दाम बढ़ाने की जगह पैकेट में इनकी संख्या में कटौती की है।
महंगाई में हो रही बढ़ोतरी से हर वर्ग बेहाल है। कुछ दिन पहले ही रसोई गैस सिलिंडर की कीमतें बढ़ने से जेब हल्की हुई । इस बीच दवा कंपनियों ने भी कीमतें बढ़ाकर जोर का झटका दिया है। बुखार व दर्द में इस्तेमाल होने वाली जीरोडॉल-एसपी की 10 गोलियों की कीमत 107 रुपये से बढ़कर 118 रुपये हो गई है। जीरोडॉल -पी की कीमत भी 60 से 66 रुपये हो गई है। इसी तरह गुडसेफ टेबलेट की कीमत भी 145 से बढ़कर 164 रुपये हो गई है। खांसी के सीरप के दामों में इजाफा हुआ है। दर्द में काम आने वाला पीपजो इंजेक्शन 260 से बढ़कर 305 रुपये का हो गया है। करीब एक माह पहले जो दवा 100 रुपये में मिल जाती थीं उनके लिए अब 120 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।
दवा दुकानदारों का कहना है कि अधिकतर दवाओं की कीमतें बढ़ी हैं। इससे जाहिर है कि आम आदमी को परेशानी होगी। कुछ दवाओं की एमआरपी तो नहीं बढ़ाई गई है लेकिन मुनाफा में कटौती कर दी गई है। बताया कि इस समय मौसम में तब्दील हो रही है। सुबह और शाम ठंड महसूस होती है। जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी हो रही है। ऐसे में बुखार, खांसी, जुकाम और पेट संबंधी रोग बढ़ रहे हैं। ऐसे में इन बीमारियों से जुड़ी दवाओं की मांग भी ज्यादा है।
विज्ञापन
इन दवाओं की कीमतों में हुआ इजाफा
दवा कीमत पहले अब
पैंटाप डीएसआर 112 140
मौक्सीकाइंड 160 171
लीव-52 130 190
ब्रोमिडेक्स सीरप 129 142
बेनाड्रिल सीरप 129 141
हेप्टाग्लोबिन सीरप 160 228
स्कीन लाइट ओएंटमेंट 230 255
सुफ्रामाइसिन 50 55
इलेक्ट्राल 19.85 21.95
ह्युमन मिसकार्ड 158 174
एरोकार्ट इनहेलर 248 273
रोटोकैप कैप्सुल 103 114
बुडिट्राल रोटोकैप 216 239
रिफ्रेस टियर्स आईड्राप 140 158
आईटोन 55 60
इनसेट...
बच्चों का डिब्बा बंद दूध भी महंगा
दवाओं पर आई महंगाई के बीच डिब्बा बंद दूध के दाम भी बढ़े हैं। लैक्टोजेन-1 की कीमत 380 से बढ़कर 430 रुपये हो गई है। कंप्लान पाउडर भी 305 से बढ़कर 335 रुपये का हो गया है। इसी तरह बॉर्नबीटा भी 228 रुपये से बढ़कर 245 रुपये का 500 ग्राम हो गया है।
इनसेट...
डायपर्स के पैकेट में पीस हुए कम
डायपर्स बनाने वाली एक कंपनी ने कीमतों में तो इजाफा नहीं किया है लेकिन पैकेट में इसकी संख्या कम कर दी है। पहले 399 रुपये में एस साइज के 46 पीस मिलते थे जो अब 42 रह गए हैं। यानि चार पीस की कटौती कर दी गई है।
इनसेट...
कुछ दवाओं की कीमतें घटीं भी
दवाओं की कीमतें बढ़ने के साथ ही कुछ की कीमतें घटी भी हैं। एंटीबायोटिक टेबलेट आग्मेंटिन की 10 गोलियां पहले 223 रुपये की आती थीं जो अब 168 रुपये की हो गई हैं। डायबिटीज की मैटाफार्मिन की 10 टेबलेट पहले 140 रुपये की थीं जो अब 116 रुपये की हो गई हैं। सांस की बीमारी से जुड़ी एबी फाइलिन टेबलेट 159 से घटकर 149 की हो गई है। इसी तरह सिप्लॉक्स 500 की कीमत 45 से घटकर 42 रुपये हो गई है। ताकत से जुड़ी दवा डेक्सोरेंज 145 से घटकर 174 की हो गई है।
इनसेट...
बोले केमिस्ट
फोटो-31-
इटावा केमिस्ट वेेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री और हिंद मेडिकल स्टोर के मालिक मनु गुप्ता ने बताया ज्यादातर दवाओं की कीमतों में इजाफा हुआ है। 20 तक कीमतें बढ़ गई हैं। जुकाम-बुखार और खांसी के सीजन में कीमतें बढ़ने से मरीजों पर बोझ बढ़ेगा।
फोटो-32-
गाड़ीपुरा मोहल्ला में रंगलाल भगवान मेडिकल एजेंसी संचालित करने वाले हर्ष जैन ने बताया कि आई ड्रॉप और बच्चों का डिब्बा बंद दूध तक महंगा हुआ है। कुछ दवा कंपनियों ने कीमतें तो नहीं बढ़ाई हैं लेकिन उन लोगों का कमीशन जरूर घटा दिया है।
फोटो-33
यदुवंशी मेडिकल स्टोर के संचालक शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जो सामान्य बीमारी में इस्तेमाल होने वाली दवाएं है उनके दाम बढ़े हैं। कुछ दवाएं तो ऐसी हैं जिनकी कीमतें दो माह में दो बार बढ़ी हैं।
फोटो-34
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव काफी समय के बाद दवाओं के दाम बढ़े हैं। देश में अन्य चीजों की कीमतें बढ़ी हैं। इसके अलावा कई सॉल्ट बाहर से मंगाए जाते हैं। अगर साल्ट महंगा मिलेगा तो दवा की कीमतें भी बढ़ेंगी।
..............................
वर्जन...
दवाओं की कीमतें बढ़ने या घटने से उनका कोई लेना-देना नहीं है। अगर दवा कंपनियों ने कीमतें बढ़ाई हैं तो जाहिर सी बात है कि मेडिकल स्टोर संचालक कीमतें बढ़ाकर देगा। कुछ दवाओं की कीमतें बढ़ी हैं तो कुछ की कम भी हुई हैं। - डॉ. गीताराम, मुख्य चिकित्साधिकारी।