फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Corruption scandals and dispel BJP

घोटालों और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएगी भाजपा

Thu, 16 Feb 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 16 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Corruption scandals and dispel BJP
चौपला में भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा को संबोधित करते स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
सपा के गढ़ में भाजपा के स्टार प्रचार स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा, भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव चौपला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बसपा को भ्रष्टाचारी और कांग्रेस को घोटाले बाज बताया। साथ ही सपा को गुंडों को बढ़ावा देने वाली पार्टी बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार की उपलब्धियों के नाम पर पूरे  प्रदेश में लूट, डकैती, जमीनों पर कब्जे आदि की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा बुलंदशहर में मां-पिता के सामने बेटी के हाथ व पैर बांधकर बलात्कार किया गया था। इसलिए 19 फरवरी को विरोधियों की सबक सिखाना है। उन्होंने कहा कि सपा ने घोटाला करने वाली कांग्रेस से  गठबंधन किया है। यह गठबंधन प्रदेश में घोटालों का कहर बरसाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार यूपी में बनते ही विकास की लहर दौड़ पड़ेगी। उन्होंने जसवंतनगर विधानसभा प्रत्याशी मनीष यादव पतरे, इटावा से  सरिता भदौरिया  व भरथना से सावित्री कठेरिया के लिए समर्थन मांगा। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे,  प्रत्याशी मनीष यादव पतरे, बृजवीर लाला, सरिता भदौरिया, सावित्री कठेरिया, मुकेश यादव, मनोज पोरवाल, जयवीर  सिंह शाक्य, राहुल राठौर आदि लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed