{"_id":"643c4018d72ed6268903991a","slug":"corona-test-start-at-railway-station-and-bus-station-etawha-news-c-12-1-184124-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर कोरोना की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर कोरोना की जांच शुरू
Mon, 17 Apr 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
इटावा। जिले में दो लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भी हीलाहवाली बरते जाने की खबर पर विभाग गंभीर हो गया है। रविवार से रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर एंटीजन किट से कोरोना की जांच शुरू हो गई।
सार्वजनिक स्थानों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर कोरोना की जांच न होने पर रविवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित की गई थी। इसका असर देखने को मिला। विभागीय अधिकारियों ने सुबह ही टीमों को कार्यस्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। बस अड्डे पर टीम के एक सदस्य ने बताया कि लोग जांच करने से हिचकिचाते हैं। उन्हें जागरूक होने की जरूरत है।
वहीं रोडवेज बस अड्डे पर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक स्टाफ नर्स इसरार अली, लैब कर्मी विशाल सक्सेना, वार्ड ब्वॉय रजत सिंह ने 40 लोगों की एंटीजन किट से जांच की।
विज्ञापन
एआरएम डीएम सक्सेना ने कहा कि जो भी समस्या है, उसे दूर कराने का प्रयास कराया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर स्टाफ नर्स ज्योत्सना और लैब कर्मी प्रशांत ने एंटीजन किट से 50 यात्रियों की जांच की।