{"_id":"5ede5a318ebc3e909e012dcf","slug":"corona-positive-lady-become-mother-etawha-news-knp5644084118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित महिला बनी मां, जच्चा-बच्चा आईसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित महिला बनी मां, जच्चा-बच्चा आईसोलेट
विज्ञापन
सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला ने सोमवार को ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया है।
महिला एवं नवजात शिशु दोनों ठीक हैं। महिला को कोविड-19 के आइसोलेशन वार्ड और बच्चे को एनआईसीयू में शिफ्ट किया गया है। दोनों का विशेषज्ञों की देखरेख में इलाज चल रहा है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. राजकुमार ने बताया कि स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में गंभीर रूप में भर्ती आगरा निवासी लगभग 38 वर्षीय इस कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला का शुरुआत से ही कोविड-19 प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए इलाज किया गया।
आवश्यकता होने पर ऑपरेशन किया गया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। वर्तमान में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत महिला एवं नवजात शिशु से उनके परिवार के अन्य सदस्य नहीं मिल सकते।
विज्ञापन
इस सफल ऑपरेशन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. राजकुमार ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना कुमारी और ऑपरेशन करने वाले टीम के सदस्यों जिसमें डॉ. अमृता, डॉ. अनुराधा तथा ऐनिस्थिसिया विभाग के डॉ. मनोज एवं डॉ. उस्मान तथा समस्त टीम को बधाई दी है।