{"_id":"60a944168ebc3e7fcc23bc05","slug":"corona-killed-another-teacher-etawha-news-knp6298636168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने एक और शिक्षक की ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने एक और शिक्षक की ली जान
विज्ञापन
इटावा। शनिवार को जिले में दो कोरोना रोगियों की मौत हो गई और 25 महिलाओं समेत 66 नए रोगी मिले। सबसे बड़ी राहत वाली बात यह है कि 110 लोग कोरोना को हराकर घर आ गए। अब तक 13613 संक्रमित मिल चुके हैं और 12724 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जिले में अब सक्रिय केस 619 हैं। इस प्रकार मृतकों की संख्या बढ़कर अब 270 हो गई है।
इन 66 संक्रमितों में सबसे ज्यादा 54 ग्रामीण क्षेत्रों में एवं 12 शहर में मिले। इनमें 11 बच्चे शामिल हैं। इनमें चार बच्चे तीन से आठ वर्ष के एवं सात किशोर हैं। इन संक्रमितों में 17 लोगों ने 19 मई को, 26 लोगों ने 20 मई को तथा 23 लोगों ने 21 मई को कोरोना जांच कराई थी।
6944 लोगों की जांच हुई
शनिवार को अब तक की कोरोना जांच में एक दिन में सर्वाधिक 6944 जांच हुई। इनमें सबसे ज्यादा 5093 लोगों की एंटीजन एवं 1851 लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई। मई में एक दिन में तीसरी बार पांच हजार से अधिक लोगों की जांच हुई। इनमें 15 मई को 5905 एवं 16 मई को 5733 लोगों की जांचें हुईं थीं। अब तक जिले में 5 लाख 76 हजार 421 लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
एक और शिक्षक की मौत
ऊसराहार। ताखा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला खलक में सहायक अध्यापक संजीव त्रिपाठी रसूलाबाद कानपुर देहात के निवासी थे । वह परिवार सहित इटावा में रह रहे थे। आठ दिन पहले उनको सांस लेने में तकलीफ होने के कारण परिजनों ने कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार को उनकी मौत हो गयी। मृत शिक्षक की पत्नी साधना त्रिपाठी भी शिक्षिका है। वह पिलखर विद्यालय में तैनात हैं। इससे पूर्व मृत शिक्षक के पिता कृष्ण कांत त्रिपाठी की 7 मई को मौत हो गई थी। मृत शिक्षक के भतीजे चंद्र कांत त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना से शिक्षक की मौत हुईं है। चाचा की तबियत चुनाव ड्यूटी के समय से ही खराब चल रही थी। पंचायत चुनाव में विकास खंड भरथना के गांव पाली में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। पत्नी साधना ने आरोप लगाया कि चुनाव में ड्यूटी नहीं लगाने के लिए कई अधिकारियों से गुहार की थी लेकिन ड्यूटी नहीं काटी गयी।