फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Corona investigation intensified at railway station

रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच तेज

Fri, 03 Dec 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corona investigation intensified at railway station
इटावा। ओमिक्रॉन वैरिएंट के आने के बाद कोरोना की तीसरी लहर आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इस दौरान सबसे ज्यादा जोर सैंपलिंग पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की सैंपलिंग कराने के लिए टीमों की संख्या बढ़ाई जा रही है। साथ ही शिक्षण संस्थान जाने वाले विद्यार्थियों की सैंपलिंग कराने के लिए सीएमओ ने डीआईओएस से संपर्क कर चुके हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सफेद गोल घेरे बनाए गए, जिससे आने वाले यात्रियों को दो गज की दूरी पर खड़ा किया जा सके।
रेलवे स्टेशन पर एक दिसंबर से भले ही रुककर जाने वाली पांच ट्रेनें कोहरे की वजह से तीन महीने के लिए निरस्त चल रहीं हों और ट्रेनों की संख्या कम होने से आने जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी हो, फिर भी यात्रियों की रोजाना सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की दो महिलाओं समेत तीन कर्मचारी सैंपलिंग कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मी गोविंद त्रिपाठी ने बताया कि रोजाना करीब 50 से 60 यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है। सभी के नाम, पते और मोबाइल नंबर के अलावा वह कहां जा रहे का ब्योरा भी लिख रहे हैं।
बताया कि सैंपलिंग की संख्या बढ़ाने के लिए जल्द की एक टीम और तैनात की जा रही है। वहीं, सीएमओ डॉ. भगवान दास का कहना है कि जिले में रोजाना चार हजार से अधिक सैंपलिंग की जा रही है।
रेलवे स्टेशन, बस अड्डे पर सैंपलिंग करवा रहे हैं। स्कूल कालेजों में भी छात्र-छात्राओं की सैंपलिंग कराने के लिए कहा गया है। बताया कि जिले में शुक्रवार को 2384 एंटीजन व 2301 आरटीपीसीआर जांच समेत 4685 लोगों की कोरोना जांच हुई।
अब तक 12 लाख 86 हजार 96 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है, जबकि एक दिसंबर को 4252 और दो दिसंबर को 4140 लोगों की सैंपलिंग की गई।
विधायक पहुंची सीएचसी, नहीं मिले अधीक्षक
चकरनगर। भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया ने शुक्रवार को सीएचसी राजपुर का निरीक्षण किए। अनुपस्थित मिले अस्पताल अधीक्षक व अन्य कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई को बड़े अफसरों से बातचीत की।
विधायक 11 बजे सीएचसी राजपुर पहुंची। जच्चा-बच्चा वार्ड में जाकर महिलाओं से व्यवस्था के बारे में जानकारी की। अन्य तीमारदारों से भी अस्पताल के रखरखाव के बारे में जानकारी ली।

अस्पताल में ज्यादातर स्टाफ नदारद मिलने से आक्रोशित विधायक ने स्वास्थ्य निदेशक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फोन पर लापरवाही की शिकायत की। इस दौरान रज्जन सिंह, रविंद्र भदौरिया, बिहारी चौहान, साधना मौजूद रहे।
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सत्येंद्र यादव ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए स्टाफ के साथ क्षेत्र में निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed