फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Corona infected woman dies, 11 new cases found

कोरोना से वृद्ध महिला ने तोड़ा दम

Fri, 25 Dec 2020 10:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Corona infected woman dies, 11 new cases found
कोरोना संक्रमित 62 वर्षीय वृद्धा की शुक्रवार को मौत हो गई। जिले में कोरोना से अब तक 104 लोगों की मौत हो चुकी है। सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि शहर के जटपुरा निवासी 62 वर्षीय वृद्धा की 23 दिसंबर को कोरोना जांच हुई थी।
विज्ञापन

25 दिसंबर को रिपोर्ट में पॉजिटिव आने के बाद रैपिड रिस्पॉस टीम के घर पहुंचने पर वृद्धा के परिजनों ने मृत्यु होने की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार उनके पारिवारिक डॉक्टर ने चेकअप किया था। मृत्यु की वजह हार्ट अटैक होना बताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में 5 महिलाओं समेत 11 कोरोना संक्रमित मिले। जबकि 10 संक्रमित ठीक भी हुए। जिले में अब तक 5,679 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
इनमें से 5483 कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। 92 एक्टिव केस हैं। नौ का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है जबकि 83 होम आइसोलेट हैं। जिले में अब तक 2 लाख 82 हजार 113 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के लालपुरा में 62 वर्षीय वृद्ध महिला, 44 वर्षीय व्यक्ति एवं 15 वर्षीय किशोर, शीतलपुर में 18 वर्षीय युवती एवं 55 वर्षीय महिला, उझेदी में 85 वर्षीय वृद्ध महिला, पुरविया टोला में 24 वर्षीय महिला, कछपुरा तालाब के पास 36 वर्षीय व्यक्ति, लक्ष्मीनगर में 34 वर्षीय महिला, भरथना में 68 वर्षीय वृद्ध व कुनैरा में 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed