{"_id":"60ba2b1e8ebc3e2781501cd6","slug":"corona-etawha-news-knp632123278","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने वैक्सीनेशन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने वैक्सीनेशन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौपतें कांग्रेसी जन
- फोटो : ETAWHA
Link Copied
इटावा। देश में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम श्रुति सिंह को देने के लिए कचहरी पहुंचे। डीएम के ऑफिस में मौजूद न होने पर कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट उमेश चंद्र मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से मांग कि वैक्सीनेशन नीति में अलग-अलग कीमतों ने देश में संकट पैदा कर दिया है।
कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर हर उम्र के व्यक्ति का मुफ्त टीकाकरण कराने की जरूरत है। जबकि, केंद्र सरकार ने मुफ्त यूनिवर्सल वैक्सीन सभी को लगाए जाने की अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। केंद्र सरकार वैक्सीन खरीदें और राज्यों व निजी अस्पतालों को निशुल्क दे, ताकि सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई जा सके। ज्ञापन देने वालों में उदय भान सिंह यादव, हंसमुखी संखवार, संजय दोहरे, आरबी सिंह पाल, सुरेश शाक्य, शिवम तिवारी, अतुल मिश्रा, रीना यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।