{"_id":"609d71d28ebc3ef5684dfb7c","slug":"corona-etawha-news-knp628269315","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 18 मई तक चलेगा घर-घर जांच अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 18 मई तक चलेगा घर-घर जांच अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पंचायत राज विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने वर्चुअल बैठक की। बैठक में पंचायत चुनावों में आरओ और एआरओ की मौत पर शासनादेश के अनुसार अनुग्रह राशि का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। पंचायत चुनावों के शासनादेश में मृत कर्मचारी के आश्रितो को 30 लाख रुपये की सहायता का प्रावधान किया गया है। घर-घर जांच अभियान अब 18 मई तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी की चुनाव में डयूटी लगी फिर हटा दी गई और उसकी मृत्य हो गई है तो उसे ासनादेश के अनुसार चुनाव संबंधी कोई लाभ नहीं दिया जाएगा।
डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नदियों में कोई शव प्रवाहित न हो। किसी समाज में यदि यह परंपरा है भी तो उनको समझाया जाए। यदि नदियों में शव प्रवाहित होते हैं तो नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में उसका तत्काल अंतिम संस्कार कराया जाए। निगरानी समितियां सफाई/ सैनटाईजेशन का अनुश्रवण करेेगी। एडीओ पंचायत को जिला स्वच्छता समिति से अभियान के दौरान गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने सभी एडीओ को निर्देश दिए कि गांव के आसपास के कूड़े करकट को जेसीबी मशीन लगवा कर हटाया जाए। निगरानी समितियों के सदस्य में से जो गांव में निवास करता हो ,उसे सीएमओ से 100 मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएंगी। कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए अब घर घर जांच अभियान को बढ़ाकर 18 मई तक किया गया है।
उन्होने बताया कि अगले 5 दिनों में बड़े राजस्व ग्राम में 100 एंटीजन/ आरटीपीसीआर कराए जाएंगे। छोटे राजस्व ग्राम में उचित संख्या में यही टेस्ट कराए जाएंगे। सफाई कर्मचारी के अतिरिक्त,जरूरत अनुसार कम से 5 या अधिक मजदूर लगाकर, अभियान अवधि में सफाई और फॉगिंग अवश्य कराई जाएगी।