फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   corona

पंचायत चुनावों ने ले ली 15 शिक्षकों की जान

Fri, 14 May 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
corona
इटावा। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ इटावा की वर्चुअल बैठक में पंचायत चुनाव के दौरान जान गंवाने वाले शिक्षकों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की गई। गुुरुवार को हुई बैठक में जिला मंत्री तरुण तिवारी ने बताया कि पंचायत चुनावों में माध्यमिक विद्यालयों के पांच और जूनियर विद्यालयों के 10 समेत कुल 15 शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी शहीद हुए हैं। कई अभी भी संक्रमित होकर जिंदगी बचाने के लिए जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

संरक्षण समिति प्रांतीय संयोजक श्रीनारायण दुबे ने कहा कि प्रदेश संगठन सभी आश्रितों को सांत्वना राशि के रूप में एक करोड़ की धनराशि व अनुकंपा नियुक्ति दिलाने को दृढ़ संकल्पित है। किसी भी परिजन को इस संबंध में विभाग में भटकने या किसी प्रकार का सुविधा शुल्क देने की जरूरत नहीं है। जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी। प्रांतीय मंत्री अरुण दुबे ने कहा कि शिक्षकों के नियमित मासिक वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। अन्य विभागों की तरह शिक्षकों को भी में माह की पहली तारीख को वेतन मिल जाता है। वही प्रक्रिया शिक्षकों के साथ भी अपनाई जाए। अन्यथा संगठन आंदोलन को विवश होगा।
विज्ञापन

मुन्ना लाल, प्रधानाचार्य जोधा सिंह इंटर कॉलेज, हरकूपुर, भारत सिंह, प्रधानाचार्य व प्रवक्ता कौशल किशोर जनता विद्यालय इंटर कॉलेज, बकेवर, अनूप कुमार सहायक अध्यापक एसएवी इंटर कॉलेज भरथना और प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक रामवीर, कुंवर सिंह, उदयवीर सिंह, प्रेम नारायण, रामदेव, रघुवंश कुमार, अजय कुमार, मुकेश बाबू, सोमेश पाठक, रानी पाल, शिप्रा यादव व शिवाकांत, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कर्म क्षेत्र इंटर कॉलेज इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed