फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cooling is being given to the lions by putting khus in the coolers and doors

कूलर और दरवाजों में खस लगाकर दी जा रही शेरों को ठंडक

Wed, 18 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cooling is being given to the lions by putting khus in the coolers and doors
सेल के दरवाजों की खस पर पानी डालते कर्मचारी। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। इटावा सफारी पार्क में शेरों और अन्य वन्य जीवों को गर्मी से बचाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। वन्य जीवों की डाइट बदलने के साथ उनके बाड़ों में कूलर और खस की टटिया लगाई गईं हैं। गर्मी बढ़ने से पर्यटकों की संख्या में 25 प्रतिशत रह गई है। हिरणों एवं काले हिरण के लिए छोटे-छोटे तालाब बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रोबिन सिंह यादव ने बताया कि गर्मी को ध्यान में रखते जानवरों को पानी में ग्लूकोज एवं इलेक्ट्रोल मिलाकर दिया जा रहा है। भालू को खाने में सीजनल फल जैसे तरबूज, खरबूजा एवं गन्ने का रस दिया जा रहा है। सफारी के उप निदेशक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी से बचाने के लिए लगातार इंतजाम किए जा रहे हैं। अभी शेरों की सेल में दरवाजों पर भी खस लगवा दी गई है।
विज्ञापन

पांचों सफारी में पसरा है सन्नटा
इटावा सफारी पार्क में लायन सफारी, डियर सफारी, बियर सफारी, एंटीलोप सफारी एवं लेपर्ड सफारी हैं। भीषण गर्मी के कारण सभी सफारी में सन्नाटा पसरा है।
28 डिग्री से ज्यादा तापमान में होती है शेरों को दिक्क्त
शेरों को 28 डिग्री से ज्यादा तापमान होने पर दिक्कत होती है। इस समय गर्मी बढ़ने पर शेरों को सुबह छह बजे से लेकर दस बजे तक ही उनके क्रॉल में छोड़ा जा रहा है। उसके बाद शेरों को उनके सेल में रखा जा रहा है, जहां पर बड़े-बड़े कूलर लगे हुए हैं। अब दरवाजों में भी खस लगाकर उनमें पानी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में गिरावट, उमस छुड़ा रही पसीने
इटावा। रविवार के 46 डिग्री तापमान के बाद लगातार दो दिन से तापमान में गिरावट तो दर्ज हो रही है, लेकिन उमस होने से लोग परेशान हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महिलाएं धूप से बचने के लिए चेहरा ढंककर व छाता लगाकर घरों से बाहर निकलीं।

गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ाए हुए हैं। उधर, रोज की तरह बिजली चले जाने से लोग और ज्यादा बेचैन हो रहे हैं। कूलर और पंखे बंद होते ही दोपहर में आग समान बरस रही धूप से तप रही दीवारों की गर्माहट से लोग व्याकुल हैं। झोपड़ी या टिनशेड में बसर करने वालों के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल है। दोपहर में बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से लोगों को भीषण गर्मी ने घर में रहने के बावजूद बेहाल कर दिया।

सफारी में हिरणों के लिए बनवाए गए तालाब। संवाद

सफारी में हिरणों के लिए बनवाए गए तालाब। संवाद- फोटो : ETAWAH

शेरों की सेल में लगा कूलर। संवाद

शेरों की सेल में लगा कूलर। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed