फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   contractor forget after puting gitti on road

इटावा: सड़क निर्माण के नाम पर गिट्टी डालकर भूला ठेकेदार

Tue, 21 Feb 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 21 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
contractor forget after puting gitti on road
जसवंतनगर। ग्राम कैस्त से नगला भारे तक सड़क निर्माण के नाम पर ठेकेदार ने गिट्टी डालकर काम अधूरा छोड़ दिया। इसके कारण लोगाें को दो माह से आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत की ओर से 500 मीटर सड़क 21 लाख रुपये से बनवाई जानी है। दो माह पहले ठेकेदार की ओर से काम शुरू कराया गया था। इससे ग्रामीणों में खुशी थी। लोगों को लगा कि इस बार गर्मियों में सड़क पर धूल के गुबार के बीच से नहीं गुजरना पड़ेगा लेकिन ठेकेदार ने इस पर पानी फेर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गिटि्टयों के कारण लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। ठेकेदार और विभागीय उदासीनता के कारण मार्ग का निर्माण अधूरा है।
विज्ञापन

भारत सिंह, मोहन लाल, मुरारी, किशन लाल, संतोष, बादशाह आदि का कहना है कि मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस सड़क से होकर ग्राम सिरहोल, झीलां, जगसोरा, पूठन सकरौली, चक सलेमपुर समेत करीब 12 गांवों के लोग सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राम कैस्त के जवाहरलाल का कहना है कि लगभग दो माह से सड़क पर गिट्टी पड़ी है। उनके खेत की मिट्टी भी इसी सड़क पर डाल दी गई है। आवागमन में परेशानी हो रही है।



ग्राम कैस्त के निरंजन कुमार का कहना है कि सैकड़ों लोग कचौरा से आगरा जाते हैं। स्कूली बच्चे भी यही से गुजरते हैं। उन्होंने सड़क को शीघ्र बनवाने की मांग की है।


ग्राम प्रधान कमला देवी ने बताया कि जिला पंचायत के ठेकेदार उमेश की ओर से सड़क बनवाई जा रही है। 15 दिन में निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed