{"_id":"5edfac6a8ebc3e42e21a97c9","slug":"contract-sweepers-strike-for-payment-of-arrears-etawha-news-knp564608865","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल
विज्ञापन
फोटो संख्या 27 कोरोना योद्धा सफाई कर्मियो ने तनख्वाह न मिलने पर किया प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन*
- फोटो : ETAWHA
आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के ठेका सफाई कर्मियों ने मंगलवार को सामूहिक रूप से काम बंद रखा।
10 सूत्री मांगों को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन भी सौंपा। ठेका सफाई कर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा देने की बात कही है। शाम को कर्मचारियों ने ट्रामा सेंटर का भी घेेराव किया।
अध्यक्षता कर रहे बृजेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में पूर्व में सफाई कार्य के लिए अनुबंधित फर्म ने उनका दो महीने का भुगतान नहीं किया है। उसका अनुबंध समाप्त हो गया है। इ
सके बाद शार्फ ग्लोबल फर्म हरियाणा के अधीन काम कर रहे हैं। इस फर्म ने भी दो महीने का भुगतान नहीं दिया है।
उन्होंने बताया कि शार्प ग्लोबल संस्था ने विगत दो माह का वेतन एवं पूर्व में साबरीन चौधरी फर्म पर बकाया वेतन का भुगतान दो कार्य दिवस के अंदर किए जाने की मांग की। मांग की कि विश्वविद्यालय में सभी सफाई कर्मियों को स्थायी नियुक्ति दी जाए।
विज्ञापन
चेतावनी दी भुगतान होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर शिवम, राजेश कुमार, मलखान सिंह, विपिन, अमित, छुन्नालाल,रंजीत सिंह,अमित, किरन समेत सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मी मौजूद रहे।
कुलसचिव का कहना है सफाई कर्मचारी गलत तरीके से दबाव बना रहे हैं। नई फर्म के द्वारा प्रथम माह का भुगतान कर दिया गया है। पुरानी फर्म का भुगतान फर्म मालिक द्वारा विश्वविद्यालय को बिल प्रस्तुत नहीं किए गए हैं।
उस फर्म को विश्वविद्यालय द्वारा लगातार नोटिस दिए जा रहे हैं और उसको खिलाफ पूर्व में पीएफ घोटाले की एफआइआर भी दर्ज करा दी गई है जिसकी जांच चल रही है। चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉक्टर आदेश कुमार का कहना है कि हड़ताल करने का कोई औचित्य नहीं है।